बड़े-बड़े पहलवानों को मात दे रहा है 75 वर्षीय निहंग सिंह, कारनामें कर देंगे हैरान

Edited By Vaneet,Updated: 03 Aug, 2020 05:17 PM

nihang singh carriages loaded with people pull along the shoulders

75 वर्षीय निहंग सिंह अपने कारनामों के कारण आज की नौजवान पीढ़ी में एक मिसाल कायम कर रहे हैं।...

लुधियाना(नरिन्दर): 75 वर्षीय निहंग सिंह अपने कारनामों के कारण आज की नौजवान पीढ़ी में एक मिसाल कायम कर रहे हैं। जिस उम्र में मनुष्य के दांत कुछ खाने-पीने से जवाब दे जाते हैं, उस उम्र में निहंग सतनाम सिंह दांतों के साथ एक क्विंटल तक वजन उठा लेते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह लोगों के साथ भरी गाड़ी बिना किसी सहारे के अपने कंधों के साथ खींच लेते हैं। 

निहंग सतनाम सिंह बड़े-बड़े पहलवानों को मात दे रहे हैं। उनकी कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जत्थेदार सतनाम सिंह ने बताया कि उनको यह शौंक तब जागा जब उनको किसी ने एक वीडियो दिखाई, जिसके बाद उन्होंने यह कोशिशें शुरू की। अब वह अपने दांतों के साथ एक क्विंटल तक वजन उठा लेते हैं। इसके इलावा 6 टन की क्रेन कंधों के साथ खींच लेते हैं और सवारियों के साथ भरी बड़ी गाड़ी भी खींच लेते हैं। 

उन्होंने बताया कि उनकी उम्र 75 साल है परन्तु शरीर में जान है, हौंसले बुलंद हैं, जिस करके वह यह काम कर पा रहे हैं। उन्होंने नशे की दलदल में फंसे नौजवानों को संदेश दिया कि नशे का त्याग कर अपने शरीर की तरफ ध्यान दें, अच्छी खुराक खाएं, कसरत करें और नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि वह एक दो महीने से ही यह वजन खींचने लगे हैं और उनका इसके पीछे मकसद सिर्फ नौजवान पीढ़ी को जागरूक करना है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!