Edited By Kalash,Updated: 24 Sep, 2024 02:53 PM
पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण तापमान तेजी से बढ़ा है।
चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण तापमान तेजी से बढ़ा है। तेज धूप के कारण कई जिलों का तापमान 34 डिग्री पार कर गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज पूरा दिन मौसम साफ रहेगा। इसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं आज शाम से मौसम बदलना शुरु होगा और कल कई जिलों में बारिश हो सकती है।
गौरतलब है कि मौसम विभाग के अनुसार सितंबर महीने में ऐसी गर्मी का कारण कम बारिश होना है। पंजाब में 1 सितंबर से अब तक बारिश में 43 फीसदी की कमी आई है। इसी के चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here