पंजाबी Actress तानिया के पिता पर फायरिंग केस में नया खुलासा, जानें क्या है खबर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Jul, 2025 08:52 PM

new revelation in the firing case on punjabi actress tania s father

पंजाबी अभिनेत्री तानिया के पिता डा. अनिल कंबोज पर कुछ दिन पहले उन्हीं के अस्पताल में गोलियां चलाने के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है।

मोगा (कशिश सिंगला): पंजाबी अभिनेत्री तानिया के पिता डा. अनिल कंबोज पर कुछ दिन पहले उन्हीं के अस्पताल में गोलियां चलाने के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने इस वारदात से जुड़ी एक महिला को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, अनिल कंबोज पर गोलियां चलाने वाले गुरमनदीप सिंह निवासी तलवंडी सूबा सिंह, जिला तरनतारन को शरण देने वाली पवनदीप कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को एक खास मुखबिर से सूचना मिली थी कि दिनांक 4-7-25 को डा. अनिलजीत कंबोज पर फायरिंग करने वाला गुरमनदीप सिंह उर्फ फौजी को पवनदीप कौर निवासी सरहिंद, जिला श्री फतेहगढ़ साहिब ने अपने घर में शरण दी थी। वह आज कोट ईसे खां थाने के गांव जनेर बस अड्डे पर किसी वाहन का इंतजार कर रही थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त महिला को पकड़ लिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!