वाहनों के लिए नई रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट तैयार, खासियत जान रह जाएंगे दंग

Edited By Kalash,Updated: 22 Mar, 2025 06:58 PM

new registration number plate for vehicles

न्यू इनोवेटिव व्हीकल्स रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट तैयार की है।

चंडीगढ़ (पाल): पी.जी.आई. शनिवार को 11वां रिसर्च डे मना रहा है, जहां रिसर्च और इनोवेशन कैटेगिरी में कई डॉक्टर्स सम्मानित होंगे। पी. जी.आई. स्कूल ऑफ पब्लिक से डॉ. रविंद्र खेवाल को भी उनके इनोवेशन के लिए सम्मानित किया जाएगा। डॉ. खेवाल ने बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए न्यू इनोवेटिव व्हीकल्स रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट तैयार की है। इसमें विशेष पर्यावरणीय संकेतक होंगे, जिससे यातायात पुलिस बिना डिजीटल डेटाबेस ही वाहनों के ईंधन प्रकार, आयु और उत्सर्जन मानकों की पहचान कर सकेगी। इस नंबर प्लेट में 11 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड है, जिसमें वाहन के ईंधन प्रकार (पैट्रोल, डीजल, सी. एन. जी., इलैक्ट्रिक), उम्र और उत्सर्जन मानक से जुड़ी जानकारी होगी। इससे यातायात पुलिस मौके पर ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन की पहचान कर कार्रवाई कर सकती है। यह कदम वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। इस कार्यक्रम में 400 से अधिक डॉक्टर्स सम्मानित पोस्टर चर्चा में भाग लेंगे। समारोह की शुरूआत सुबह 9:30 बजे होगी। भार्गव ऑडिटोरियम में डेढ़ घंटे का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

पी.जी.आई. में 11वां वार्षिक रिसर्च डे आज 

पी.जी.आई. निदेशक प्रो. विवेक लाल ने कहा कि रिसर्च का मुख्य उद्देश्य भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली, विशेष रूप से गरीबों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करना है। यह पहल युवा डॉक्टरों को प्रेरित करने, अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने और रिसर्च में भारत के योगदान को मजबूत करने का अवसर देती है। मुख्य अतिथि भारत सरकार के प्रधान वैज्ञनिक सलाहकार वपी. एम. एस.टी.आई.ए.सी. के अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार सूद होंगे। आई. आई. एस.सी. बेंगलुरु के नेफ्रोलॉजी विभाग के उद्घाटन अध्यक्ष प्रो. सुंदर स्वामीनाथन भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। 

मिला प्रतिष्ठित अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार 

पी.जी.आई. 1962 में अपनी स्थापना के बाद से संस्थान मैडिकल रिसर्च में अग्रणी रहा है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा विज्ञान की सीमाओं को आगे बढ़ाते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पी.जी.आई. को हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित डीएचआर-आईसीएमआर स्वास्थ्य अनुसंधान उत्कृष्टता शिखर सम्मेलन 2024 में 'समग्र सर्वश्रेष्ठ संस्थान' श्रेणी में प्रतिष्ठित अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रिसर्च डे में पी.जी.आई. के फैकल्टी और रिसर्चर को अपनी सर्वश्रेष्ठ रिसर्च प्रस्तुत करने का एक मंच प्रदान करेगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!