घर की छत पर पानी की टंकी के पास नवजन्मी बच्ची का मिला शव, फैली सनसनी

Edited By Kalash,Updated: 19 Jun, 2022 02:17 PM

new born dead body was found near the water tank

मोहल्ला नम्बर-21 जालंधर कैंट के एक घर की छत पर लगी हुई

जालंधर (महेश): मोहल्ला नम्बर-21 जालंधर कैंट के एक घर की छत पर लगी हुई पानी वाली टंकी के पास पड़ा नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है, जिसकी सूचना मिलते ही थाना जालंधर कैंट की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कैंट के लोग भी बड़ी गिनती में बच्ची को देखने के लिए मोहल्ला नम्बर-21 में एकत्रित हो गए थे।

इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। थाना जालंधर कैंट की प्रभारी एस.आई. रजवंत कौर ने बताया कि नवजात बच्ची का शव 4-5 दिन पुराना लग रहा है। उस पर कीड़े चल रहे थे। बच्ची के शव को उक्त घर के साथ वाले घर में रहती महिला ने उस समय देखा जब वह छत पर गई हुई थी। नवजात बच्ची का शव मिलने से जालंधर कैंट क्षेत्र के लोगों में हड़कम्प मचा हुआ है। हर किसी की जुबान पर एक ही शब्द था कि यह घिनौनी हरकत किसने की हो सकती है। लोगों ने कहा कि आरोपी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाने चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!