Edited By Kamini,Updated: 10 Jul, 2026 02:00 PM

इस दौरान आरोपी अपने चौथे साथी को 'बलवीर आजा जल्दी' कहकर आवाजें लगा रहे थे। जब अश्वनी कुमार ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई की और उसे धक्का देकर कार में बैठकर फरार होने लगे।
तलवाड़ा (जोशी): दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला को स्नेचिंक की घटना हुई। जानकारी के मुताबिक, तलवाड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आते गांव भटोली के पास कंडी नहर के निकट एक कार में सवार 4 अज्ञात लुटेरों द्वारा एक बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां छीनकर फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तलवाड़ा पुलिस ने इस संबंध में 4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एस.एच.ओ. सतपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अश्वनी कुमार पुत्र जग्गा सिंह निवासी बहदुल्लो, जो कि पी.ए.पी. विभाग रोपड़ जेल में तैनात है, ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह आज शाम अपने निजी काम के लिए अपनी माता रतनी देवी (77) के साथ स्कूटी नंबर (पी.बी.07-बी.एन.-2061) पर सवार होकर तलवाड़ा पंजाब नेशनल बैंक आया था। जब वे काम निपटाकर वापस अपने गांव जा रहे थे, तो शाम करीब 4:30 बजे गांव भटोली के पास कंडी नहर के निकट एक सफेद रंग की कार आकर रुकी। कार सवारों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोका और पूछा कि 'नूर महल' कहां है। जब अश्वनी कुमार ने कहा कि यहां इस नाम का कोई गांव नहीं है, तो इतनी देर में कार से 3 युवक बाहर निकले।
लुटेरों ने तुरंत बुजुर्ग माता रतनी देवी के कानों से सोने की बालियां छीन लीं। इस दौरान आरोपी अपने चौथे साथी को 'बलवीर आजा जल्दी' कहकर आवाजें लगा रहे थे। जब अश्वनी कुमार ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई की और उसे धक्का देकर कार में बैठकर फरार होने लगे। लुटेरों का पीछा करते हुए अश्वनी कुमार ने बहादुरी दिखाई और सड़क किनारे पड़े रोड़े और पत्थर कार पर मारे। पत्थर लगने के कारण कार की पिछली नंबर प्लेट टूटकर सड़क पर ही गिर गई, जिससे गाड़ी का नंबर पी.बी.01-एफ-6405 नोट किया गया। तलवाड़ा पुलिस ने कार के नंबर और पीड़ित के बयानों के आधार पर चारों अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here