मामा के साथ लड़ाई पता लगने पर भांजे ने खेला खूनी खेल, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 28 Jun, 2024 11:24 AM

nephew played a bloody game after getting to know about fight with uncle

गुरु अमरदास कालोनी, मान नगर में एक पति-पत्नी के आपस में हुए झगड़े के बाद पत्नी पूजा अपनी 11 साल की बेटी के साथ चली गई।

लुधियाना (ऋषि): गुरु अमरदास कालोनी, मान नगर में एक पति-पत्नी के आपस में हुए झगड़े के बाद पत्नी पूजा अपनी 11 साल की बेटी के साथ चली गई। इसके एक घंटे बाद पति का वेहड़े में करियाना शॉप चलाने वाले मनोज (41) से झगड़ा हो गया और उसकी पीठ और पेट में चाकू से वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया जिसे उपचार के लिए डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

घायल के भांजे को जब इस बात का पता चला तो 2 घंटे के भीतर अपने दोस्तों संग वेहड़े में पहुंच गया और मामा को घायल करने वाले श्याम सुंदर (35) की बाथरूम में धुनाई कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पता चलते ही मौके पर पहुंची डिवीजन नं. 6 की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और मृतक के भाई रिंकू के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारों को पकड़ने में जुट गई। मृतक की आंख के पास और सिर पर चोटों के निशान हैं।

ए.सी.पी. बृज मोहन के अनुसार एक आरोपी की पहचान घायल मनोज के भांजे हर्ष के रूप में हुई है। आरंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक श्याम एक फैक्टरी में काम करता था। बुधवार रात 9 बजे उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया जिसके बाद वह अपनी बेटी संग घर से चली गई। लगभग 10 बजे श्याम सुंदर मनोज के पास पहुंचा और अपनी पत्नी को लेकर झगड़ा करने लग पड़ा। इस दौरान उसकी पीठ और पेट पर चाकू से 2 वार कर दिए।

मामा के घायल होने का पता चलने के बाद रात लगभग 12 बजे नामजद भांजा वेहड़े पर अपने दोस्तों संग आया। उस समय श्याम सुंदर छत पर मौजूद था। वहीं पर उसकी धुनाई कर मौत के घाट उतारकर रफू चक्कर हो गए। पुलिस अनुमान लगा रही है कि मृतक की पैंट छत से बरामद हुई है लेकिन शव के बाथरुम में होने को लेकर जांच की जा रही है लेकिन आरोपियों के पकड़े जाने के बाद सच सामने आएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!