Edited By Kamini,Updated: 07 Feb, 2023 08:15 PM

तापा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
तपा मंडी (शाम, गर्ग) : तापा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष निर्मलजीत सिंह संधू ने बताया कि नाबालिग के बयान पर दर्ज मामले के अनुसार पीड़िता की बड़ी बहन ट्राइडेंट फैक्ट्री संघेड़ा में और पिता मल्टी मिल में लोहे का काम करता है। पीड़िता ने कहा कि उसकी मां कई दिनों से काम पर नहीं जा रही थी क्योंकि उसके दादा की मौत हो गई थी। बड़ी बहन काम के बाद संघेड़ा से अपनी सहेली के पास रुक जाती थी। अकेले होने के कारण परिवार ने उसे एक पड़ोसी के लड़के के साथ कुछ काम करने के लिए भेज दिया। उसने ही लड़की घर वापस छोड़ दिया।
पीड़िता ने बताया कि दूसरे दिन भी उक्त लड़का उसे साथ ले गया और तपा पहुंचकर खेत में मेरे साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शोर भी मचाया लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। लड़की ने कहा कि उसके बाद लड़के ने उसे अपनी बड़ी बहन के पास छोड़ दिया और किसी से बात करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता डर गई और पूरी कहानी अपनी मां को बताई जिन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। महिला थानाध्यक्ष गुरजीत कौर ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन उस वक्त वह फरार हो गया था। पुलिस ने आज उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसे माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here