लड़की से शादी करवाने के चक्कर में लड़के ने कर दिया कांड, कारनामा सुन उड़ जाएंगे होश

Edited By Kalash,Updated: 06 May, 2025 02:12 PM

big scam for marriage

मलोट में एक लड़का व लड़की के जन्म प्रमाण पत्र से छेड़छाड़ कर शादी की तिथि से छेड़छाड़ करने के कथित आरोप में सिटी मलोट पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है।

मलोट (शाम जुनेजा): मलोट में एक लड़का व लड़की के जन्म प्रमाण पत्र से छेड़छाड़ कर शादी की तिथि से छेड़छाड़ करने के कथित आरोप में सिटी मलोट पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। एक स्थानीय महिला ने पुलिस में शिकायत की थी कि उसकी नाबालिग बेटी को शुभम कुमार पुत्र प्रीतम ने अपनी मां और दोस्त की मदद से अगवा कर लिया है। उनकी शादी 1 मार्च 2025 को कराई गई जब लड़की 17 साल की थी। उक्त लड़के व उसके साथियों ने लड़की के दसवीं कक्षा के प्रमाण पत्र के साथ छेड़छाड़ कर उसकी सही जन्मतिथि 27 फरवरी, 2008 से काटकर 27 फरवरी, 2007 कर दी।

उल्लेखनीय है कि उक्त लड़के व लड़की ने विवाह करने के बाद इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से भी सुरक्षा की मांग की थी। इस बीच, पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत की जांच की तो पाया कि लड़की के जन्म प्रमाण पत्र के साथ छेड़छाड़ की गई है। दोनों ने या तो यह काम स्वयं किया या फिर किसी ने उनकी सहमति से ऐसा करवाया तथा लड़के के परिवार का कोई भी सदस्य इसमें शामिल नहीं था। पुलिस ने इस मामले में लड़का-लड़की के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया है। वहां, लड़के शुभम कुमार पर लड़की का अपहरण करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!