कर लें तैयारी! कल 6 घंटे बंद रहेगी बिजली, विभाग ने जारी किया Update

Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Nov, 2026 06:15 PM

nawanshahr powercut

क्षेत्रवासियों और किसानों से अपील की कि वे बिजली बंद रहने के निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

औड़/चकदाना(छिंजी लडोआ): बिजली उपकरणों की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव के कार्य के चलते 66 के.वी. सब-स्टेशन औड़ से चलने वाली घरेलू और कृषि मोटरों की बिजली सप्लाई आज 12 नवम्बर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सब-स्टेशन औड़ के इंजीनियर कुलदीप सिंह और जे.ई. अमनदीप सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि मरम्मत के कार्य को सुचारू ढंग से पूरा करने के लिए बिजली सप्लाई बंद रखना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि इस बिजली कटौती के कारण औड़, खोजा, मल्लपुर, मेहरमपुर, सकोहपुर, बलौणी, गड़ुप्पड़, गढ़पाधाणा, चकदाना, गढ़ी अजीत सिंह, बज्जों, मल्ला बेदियां, लडोआ, परागपुर, महमूदपुर, मीरपुर लखा, हेडियां, रायपुर डब्बा, लालोमाजरा, कमाम, सोढियां, साहलों, बुहारा, वजीदपुर, गढ़ी भारटी, माहल खुर्द, सैदपुर, ताजपुर, माई दित्ता, बहादरपुर, बेगोवाल, दुधाला, बुर्ज टहलदास, खड़कूवाल, जुलाह माजरा, खुर्द, नंगल जट्टां, पंदरवाल, गरचा, फांबड़ा और झुंगियां सहित क्षेत्र के अन्य गांवों में घरों तथा कृषि मोटरों की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। क्षेत्रवासियों और किसानों से अपील की कि वे बिजली बंद रहने के निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!