फिर साधा सिद्धू ने निशाना- केंद्र या कैप्टन सरकार पर, पढ़ें

Edited By Sunita sarangal,Updated: 07 Apr, 2021 11:51 AM

navjot singh sidhu s tweet

पंजाब के मंत्रालय से बाहर हो चुके नवजोत सिंह सिद्धू सोशल मीडिया के जरिए लगातार केंद्र सरकार को निशाना बना रहे हैं। अपने ट्विटर पर......

जालंधर: पंजाब के मंत्रालय से बाहर हो चुके नवजोत सिंह सिद्धू सोशल मीडिया के जरिए लगातार केंद्र सरकार को निशाना बनाते रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपने ट्विटर पर आए दिन वह अपनी भावनाएं लगातार जाहिर करते रहते हैं। आज नवजोत सिंह सिद्धू ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘फन कुचलने का हुनर भी सीखिए जनाब... सांपों के खौफ से जंगल नहीं छोड़ा करते।’’ इस ट्वीट के जरिए सिद्धू ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है। 

PunjabKesari, navjot-singh-sidhu-s-tweet

गौरतलब है कि सिद्धू पहले लॉकल बॉडीज में कार्यरत थे किंतु पद से हटाए जाने के बाद वे राजनीति से काफी पीछे हट गए थे। लेकिन 2-3 महीनों से वह फिर से सक्रिय हो गए हैं। सिद्धू के मुख्यमंत्री बनने के कयास भी लगाए जा रहे थे। इसी के चलते उन्हें पिछले दिनों उन्हें सी.एम. और डिप्टी सी.एम. की उपाधि मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही थी। कैबिनेट में भी उनके किसी बड़े पद के मिलने की उम्मीद थी। इसलिए उन्होंने अपनी सरकार पर ही निशाना साधते हुए यह ट्वीट किया है। आज के इस ट्वीट में उन्होंने यह कहने का प्रयास किया है कि चाहे कुछ भी हो जाए वह अपने रास्ते से पीछे नहीं हटेंगे। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!