Gangster विक्की गौंडर के साथ जेल से भागने वाला आतंकी बिहार से गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 28 Nov, 2025 10:39 AM

nabha jail break

खतरनाक आतंकी कश्मीरा सिंह निवासी पंजाब को एन.आई.ए.  ने बिहार से

गुरदासपुर (विनोद): देश की सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। खतरनाक आतंकी कश्मीरा सिंह, जो पंजाब का रहने वाला है और लंबे समय से फरार चल रहा था, उसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बिहार से काबू कर लिया है।कश्मीरा सिंह उस समय चर्चाओं में आया था, जब उसने करीब 20 साल पहले गुरदासपुर के फिश पार्क में शिव सेना के राज्य उप प्रमुख हरविंदर सोनी पर गोलियां बरसाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस वारदात के बाद उसे गिरफ्तार कर हाई सिक्योरिटी नाभा जेल भेजा गया था।

नाभा जेल ब्रेक में हुआ था फरार
कुख्यात गैंगस्टर विक्की गोंडर के साथ कश्मीरा सिंह भी नाभा जेल ब्रेक में भागने में सफल रहा था। जेल ब्रेक के बाद शामिल सभी आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं लेकिन कश्मीरा सिंह 20 साल से फरार था और लगातार एजेंसियों को चकमा देता रहा।

10 लाख का इनाम था घोषित
उसकी गिरफ्तारी के लिए NIA ने 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था। लम्बे समय से तलाश जारी थी और देशभर की एजेंसियाँ उसकी गतिविधियों पर निगरानी रख रही थीं।

NIA की बड़ी कार्रवाई
आखिरकार NIA को बिहार में ऑपरेशन चलाकर उसे गिरफ्त में लेने में सफलता मिली है। उसकी गिरफ्तारी को पंजाब और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!