बड़ी वारदात: चर्च से वापिस लाैट रहे पादरी का बेरहमी के साथ कत्ल

Edited By Vaneet,Updated: 29 Jul, 2020 12:49 PM

murder of the pastor returning from the church

गांव शीहापाड़ी मसीह चर्च से वापिस घर लौट रहे एक व्यक्ति के कत्ल हो जाने की खबर मिली है। ...

जीरा(अकालियांवाला,गुरमेल): गांव शीहापाड़ी मसीह चर्च से वापिस घर लौट रहे एक व्यक्ति के कत्ल हो जाने की खबर मिली है। प्राप्त जानकारी अनुसार पादरी बगीचा सिंह भट्टी की कुछ लोगों को खून के साथ लथपथ उसकी लाश सड़क किनारे मिली और नजदीक ही उसका मोटरसाइकिल खड़ा हुआ था और उसकी जेब में पैसे आदि अन्य सामान उसके पास था, जो साबित करता है कि लूट नहीं उसका कत्ल किया गया है।

इस सम्बन्धित इसाई भाईचारे के नेता हरूण लद्धड़ चेयरमैन युवा मोर्चा पंजाब, पास्टर यकूब मसीह, पास्टर रूबिन मसीह चेयरमैन नूर पावर मनिस्ट्री, पास्टर तरसेम मसीह, एम.सी. कुलवंत सिंह, जत्थेदार इन्द्र सिंह, जत्थेदार दसमेस दल खालसा पंजाब ने बताया कि गांव बम्ब बडाला नौ नजदीक नहर के पुल पर उसकी लाश बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि कातिलों की तरफ से उसको लूट या सड़क हादसा बनाने की कोशिश की गई थी। जबकि पारिवारिक सदस्यों की तरफ से कुछ व्यक्तियों का नाम सरेआम लिया जा रहा है, जिसको देखते समूह इसाई भाईचारे की तरफ से थाना सदर जीरा आगे पुलिस की ढीली कार्रवाई को देखते धरना दिया गया है। इस सम्बन्धित थाना सिटी इंचार्ज जतिन्दर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते पोस्टमार्टम करवा कर लाश अंतिम रस्मों के लिए वारिसों के हवाले कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!