दुष्कर्म के बाद मासूम की गला घोंटकर हत्या, गन्ने के खेत से मिला शव

Edited By Sunita sarangal,Updated: 03 Jan, 2021 03:51 PM

murder of 6 year old innocent girl after rape

जिला देहात पुलिस के थाना पतारा के अधीन पड़ते गांव हजारा से शनिवार देर शाम को लापता हुई 6 साल की बच्ची.......

जालंधर(महेश): जिला देहात पुलिस के थाना पतारा के अधीन पड़ते गांव हजारा से शनिवार देर शाम को लापता हुई 6 साल की बच्ची का शव आज बाद दोपहर रामा मंडी होशियारपुर रोड पर स्थित गांव जौहल-बोलीना से गन्ने के खेतों में से बरामद हुआ है। मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. आदमपुर हरेंद्र सिंह मान और एस.एच.ओ. पतारा रछपाल सिंह सिद्धू ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। 

जांच में पता चला है कि बच्ची को अगवा करने वाले 25 साल के संतोष नामक प्रवासी व्यक्ति ने उसका दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला घोट कर हत्या कर दी और उसके बाद उसका शव गन्ने के खेतों में फेंक दिया। डी.एस.पी. आदमपुर ने बताया कि फरार आरोपी संतोष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें रेड कर रही हैं और मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी संतोष के खिलाफ थाना पतारा में हत्या और दुष्कर्म का केस दर्ज किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!