फगवाड़ा में अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग पति-पत्नी पर रॉड से किया हमला, 1 की मौत

Edited By Mohit,Updated: 15 May, 2020 04:47 PM

murder case in phagwara

फगवाड़ा में अज्ञात व्यक्तियों ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग व्यक्ति और उसकी पत्नी पर रॉड से...............

फगवाड़ाः फगवाड़ा में अज्ञात व्यक्तियों ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग व्यक्ति और उसकी पत्नी पर रॉड से हमला कर दिया जिसमें बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सदर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने मृतक की पहचान महंत-मेहली फगवाड़ा बाईपास रोड के साथ गुरु नानक नगर निवासी 70 वर्षीय कश्मीर सिंह के रूप में की। 

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को हमलावरों ने वृद्ध के सिर पर रॉड से हमला किया, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनकी 60 वर्षीय पत्नी सुपीता को हल्की चोटें आईं। हत्या के पीछे का मकसद पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। एसएचओ ने कहा कि हमलावरों के खिलाफ भादसं की धारा 302 (हत्या) सहित कई अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!