पटियाला में पैसों की खातिर तेजधार हथियारों से नौजवान को उतारा मौत के घाट

Edited By Mohit,Updated: 15 Oct, 2020 05:56 PM

murder case in patiala

पटियाला के बहादुरगढ़ में पैसों के लेनदेन को लेकर एक नौजवान का कत्ल करने का मामला सामने आया है।

पटियाला (इंदरजीत बख्शी): पटियाला के बहादुरगढ़ में पैसों के लेनदेन को लेकर एक नौजवान का कत्ल करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार मरने वाले व्यक्ति की पहचान रिषभ के तौर पर हुई है, जोकि पटियाला के बहादुरगढ़ में मोबाइल का काम करता था।

PunjabKesari

पुलिस अधिकारियों अनुसार उनके पास कल रिषभ नाम के नौजवान के लापता होने की एक शिकायत आई थी, जिसको लेकर पुलिस द्वारा जांच की गई। पुलिस की जांच के दौरान रिषभ की लाश बहादुरगढ़ में ही खाली क्षेत्र से बरामद हुई। उसके शरीर पर तेजधार हथियारों के निशान थे।

PunjabKesari

पुलिस अनुसार तेजधार हथियारों से उसका कत्ल किया गया है। मौत के घाट उतारने वाला व्यक्ति रिषभ को जानता है और उसका रिषभ के साथ पैसों को लेकर आपसी झगड़ा चल रहा था। यही कारण है कि कातिल ने रिषभ को मौत के घाट उतारने के बाद लाश को उक्त स्थान पर फेंक दिया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!