कुकर्म के बाद मिट्टी का तेल डालकर युवक को लगाई आग,स्कूल के पास से मिला पिंजर

Edited By swetha,Updated: 24 Mar, 2020 04:37 PM

murder case

मोगा के गांव महेसरी से लापता हुए लड़के का पिंजर मिला है।

मोगा (गोपी): मोगा के गांव महेसरी से लापता हुए लड़के का पिंजर मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी डी.एस.पी., एस.एच.ओ. सहित एस.पी.डी. और एस.एस.पी. मौके पर पहुंचे। इस संबंधी जानकारी देते हुए एस.एस.पी. मोगा हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि 22 तारीख को लड़का लापता हो गया था, जिस का पिंजर   स्कूल के पास से मिला है।

उन्होंने बताया कि लक्खा नामक एक व्यक्ति की तरफ से लड़के से कुकर्म करने के बाद  हत्या कर मिट्टी के तेल डाल कर उसे जलाने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!