मोहाली-चंडीगढ़ बार्डर पर एक बार फिर गरमाया माहौल, एक और रास्ता किया बंद

Edited By Urmila,Updated: 05 Sep, 2023 12:23 PM

mohali chandigarh border heats up once again another route closed

मोहाली-चंडीगढ़ बार्डर पर एक बार फिर माहौल गरमा गया है जिसके चलते कौमी इंसाफ मोर्चा ने एक और रास्ता बंद कर दिया है।

पंजाब डेस्क: मोहाली-चंडीगढ़ बार्डर पर एक बार फिर माहौल गरमा गया है जिसके चलते कौमी इंसाफ मोर्चा ने एक और रास्ता बंद कर दिया है। कौमी इंसाफ मोर्चा ने एक निहंग बुजुर्ग के साथ धक्केशाही करने के आरोप लगाए हैं। कौमी इंसाफ मोर्चा में रोष पाया जा रहा है। रोष प्रदर्शन दोबारा शुरू हो गया है। मोर्चा ने कहा कि अब इस बार उनकी लड़ाई पुलिस अफसर के साथ है। उन्होंने कहा कि जब तक अफसर पर कार्रवाई नहीं की जाती तब तक यह रास्ता नहीं खोला जाएगा। सेक्टर 52 के रास्ते पर बेरीकेड लगा दिए गए हैं जो  पिछले 8 महीनों में कभी बंद नहीं हुआ था। 

PunjabKesari

मोर्चे का कहना है कि अफसर के कहने पर  40-45 फोर्स के लोग बुजुर्ग को धू कर बाहर ले गए और उन्हें गलत बोला गया। मोर्चे ने कहा कि जब प्रशासन के साथ सहमति बन चुकी थी तो उन्होंने ऐसा व्यवहार क्यों किया। बता दें कि कौमी इंसाफ मोर्चे ने 8 महीनों से मोर्चा लगा रखा है। बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर यह मोर्चा लगाया गया है। जिक्रयोग्य है कि कल कौमी इंसाफ मोर्चा ने प्रशासन के साथ समझौता कर वीपीएस चौक में एक तरफ का रास्ता खोल दिया था। लेकिन शाम को पुलिस की मोर्चे के साथ झड़प हो गई। पुलिस अफसर ने कल शाम एक प्रदर्शनकारी बुजुर्ग निहंग के साथ धक्केशाही की है। जिसके चलते मोर्चे की तरफ से सेक्टर 52 का रास्ता बंद कर दिया है ।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 22 Sep,2023 01:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!