केंद्रीय जेल फिरोजपुर में 2 गैंगस्टरों से मोबाइल फोन बरामद

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Nov, 2020 11:47 AM

mobile phone recovered from 2 gangsters in central jail ferozepur

केंद्रीय जेल फिरोजपुर के स्टाफ की ओर से सर्च आपरेशन चलाते हुए जेल में बंद 2 गैंगस्टरों से 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

फिरोजपुर(कुमार): केंद्रीय जेल फिरोजपुर के स्टाफ की ओर से सर्च आपरेशन चलाते हुए जेल में बंद 2 गैंगस्टरों से 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। थाना सिटी पुलिस ने दोनों गैंग्स्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए थाना सिटी फिरोजपुर के ए.एस.आई. कुलदीप सिंह ने बताया कि सहायक सुपरिडैंट केंद्रीय जेल फिरोजपुर सुखवंत सिंह ने थाना फिरोजपुर शहर की पुलिस को भेजी लिखित सूचना में यह बताया है कि सर्च आपरेशन के चलते जेलों में बंद हवालाती गैंगस्टर बॉबी मल्होत्रा उर्फ सागर से जेल के स्टाफ ने एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन, जिसमें जीओ का सिम कार्ड है और कैदी गैंगस्टर अतुल कुमार उर्फ खत्री से एक मोबाइल फोन नोकिया(की पैड) जिसमें सिम कार्ड भी है, बरामद किया है। कुलदीप सिंह ने बताया कि जेल अधिकारियों द्वारा भेजी गई शिकायत के आधार पर थाना सिटी पुलिस ने दोनों गैंग्स्टरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!