खनन माफिया के वाहनों का कहर! समाजसेवी को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Jul, 2026 07:17 PM

mining mafia vehicles wreak havoc social worker crushed by tractor trolley

खूनी सड़क के नाम से मशहूर गढ़शंकर नंगल रोड पर आज सुबह करीब 7:30 बजे नामी समाजसेवी पंडित कश्मीरी लाल निवासी संतोखगढ़ निकट मिनरवा स्कूल को एक ट्रैक्टर ट्रॉली खनन वाहन ने कुचल दिया।

गढ़शंकर  (ब्रह्मपुरी ) : खूनी सड़क के नाम से मशहूर गढ़शंकर नंगल रोड पर आज सुबह करीब 7:30 बजे नामी समाजसेवी पंडित कश्मीरी लाल निवासी संतोखगढ़ निकट मिनरवा स्कूल को एक ट्रैक्टर ट्रॉली खनन वाहन ने कुचल दिया।

इस बारे में जानकारी देते हुए मोनू मुहल्ला निवासी ने बताया कि कश्मीरी लाल (65 वर्ष) जो रोजाना गौशाला में सुबह जाते थे, आज भी अपनी साइकिल से जा रहे थे तभी नंगल की तरफ से गढ़शंकर की ओर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जो तेज गति से जा रही थी, ने साइकिल सवार कश्मीरी लाल को दूसरी तरफ जा कर टक्कर मार दी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कामरेड दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि इस नंगल-गढ़शंकर खूनी सड़क पर इस अवैध खनन माफिया की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण यह 28वीं मौत है, जो एक बड़ी त्रासदी है।मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी कैलाश चंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव वारिसों को सौंप दिया है तथा मौके पर से फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। 

मुहल्ला संतोखगढ़ में असामयिक मौत से लोगों में सख्त रोष है तथा मौके की सरकार की शह पर हो रहे खनन और वाहनों की अवैध आवाजाही से बड़ी त्रासदी का खतरा बना हुआ है, क्योंकि दिन रात चलते  टिप्पर और ट्रैक्टर इस मार्ग पर स्कूली बसों के सिर पर मौत बन कर मंडरा रहे हैं। पुलिस प्रशासन बेबस तथा मेहरबान हुआ सा लगता है। 
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!