कैप्टन से शिकवे दूर; सोनी ने संभाला नया पद, सिद्धू अभी भी नाराज

Edited By Vatika,Updated: 25 Jun, 2019 03:48 PM

medical teachers feel let down as minister fails to take charge

पंजाब मंत्रिमंडल में हुए बड़े फेरबदल के बाद कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने मंगलवार को अपना नया पद संभाल लिया है। ओ. पी. सोनी  ने आज मेडिकल एजुकेशन, फूड प्रोसेसिंग और स्वतंत्रता सेनानी विभाग की जिम्मेदारी संभाल ली है

चंडीगढ़ (वरुण): पंजाब मंत्रिमंडल में हुए बड़े फेरबदल के बाद कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने मंगलवार को अपना नया पद संभाल लिया है। ओ. पी. सोनी  ने आज मेडिकल एजुकेशन, फूड प्रोसेसिंग और स्वतंत्रता सेनानी विभाग की जिम्मेदारी संभाल ली है लेकिन फेरबदल से खफा हुए कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की नाराजगी अभी भी बरकरार है। 

PunjabKesari

बता दें कि फेरबदल के बाद अन्य सभी मंत्रियों ने तो अपनी -अपने नए विभागों की ज़िम्मेदारी संभाल ली थी लेकिन ओ. पी. सोनी और नवजोत सिंह सिद्धू कैप्टन से नाराज़ चल रहे थे। फ़िलहाल ओ. पी. सोनी ने सभी गिले -शिकवे दूर करते हुए अपना विभाग संभाल लिया है लेकिन सिद्धू ने अभी तक अपना नया विभाग संभालने का कोई ऐलान नहीं किया गया है। 
PunjabKesari
उधर, सिद्धू को लेकर कैप्टन ने आक्रामक तेवर अपना लिए हैं। कैप्टन ने कांग्रेस हाईकमान को यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि अगले एक हफ्ते में नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने विभाग की जिम्मेदारी  संभाली तो उन्हें मंत्री पद से हाथ धोना पड़ सकता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!