Gold-Silver: गुरुवार को सोना-चांदी सस्ता, खरीदने से पहले चेक करें ताजा भाव

Edited By Vatika,Updated: 16 Jul, 2026 02:11 PM

gold silver

सर्राफा बाजार से आज राहत भरी खबर सामने आई है। सोने और चांदी की कीमतों

पंजाब डेस्क: सर्राफा बाजार से आज राहत भरी खबर सामने आई है। सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारी की योजना बना रहे लोगों को कुछ राहत मिली है।

जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,45,700 रुपये दर्ज किया गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,35,500 रुपये है। वहीं, चांदी का भाव 2,25,500 रुपये दर्ज किया गया है। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर की चाल के साथ-साथ घरेलू मांग के आधार पर आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

यदि आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने स्थानीय सर्राफा बाजार में ताजा कीमत की पुष्टि जरूर कर लें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!