पंजाब का वीर सपूत पंचतत्व में विलीन, हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई

Edited By Urmila,Updated: 10 Aug, 2025 04:25 PM

martyr harminder singh cremated with state honours

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल जंगल में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पंजाब के खन्ना और फतेहगढ़ के दो जवान शहीद हो गए।

फतेहगढ़ साहिब (जगदेव) : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल जंगल में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पंजाब के खन्ना और फतेहगढ़ के दो जवान शहीद हो गए। दोनों जवानों के पार्थिव शरीर रविवार को उनके गांव लाए गए। फतेहगढ़ साहिब निवासी 26 वर्षीय हरमिंदर सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई।

martyr harminder singh

शहीद हरमिंदर सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बदीनपुर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर एक सैन्य टुकड़ी ने शहीद को सलामी दी और अंतिम संस्कार के अवसर पर शहीद के पिता ने शहीद हरमिंदर सिंह को मुखाग्नि दी। परिवार ने अपने जवान बेटे को श्रद्धांजलि देते हुए नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर सभी की आंखें नम थीं।

martyr harminder singh

मृतक हरमिंदर सिंह का पार्थिव शरीर घर लाने के बाद सेना की टुकड़ी ने परिजनों को अंतिम दर्शन करवाने के बाद सेना की टुकड़ी ने शहीद को सलामी दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में सेना के जवान, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और इलाके के लोग परिवार के पास पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

martyr harminder singh

इस अवसर पर जिला पुलिस प्रशासन की ओर से डी.एस.पी. अमलोह गुरदीप सिंह, शिरोमणि अकाली दल की ओर से गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना, भारतीय जनता पार्टी की ओर से संदीप सिंह बल, आम आदमी पार्टी की ओर से गुरप्रीत सिंह जी.पी और सिविल प्रशासन की ओर से एस.डी.एम. अमलोह ने शहीद हरमिंदर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

martyr harminder singh

martyr harminder singh

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!