पति और देवर से परेशान विवाहिता का खौफनाक कदम, दिया इस घटना को अंजाम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Jul, 2024 08:02 PM

married woman upset with husband and brother in law

जलालाबाद के चक भावड़ा गांव में पति और देवर से परेशान एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है।

जलालाबाद : जलालाबाद के चक भावड़ा गांव में पति और देवर से परेशान एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी बलकार सिंह ने बताया कि उनको सुखचैन सिंह निवासी मुहार सोना उर्फ नकीके ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी बहन तोशा रानी उम्र करीब 22 साल की शादी मंगत सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी चक भावड़ा के साथ हुई थी।

उसका जीजा मंगत सिंह और उसका भाई सचिन सिंह गांव चक भावड़ा निवासी नशे के आदी थे, जो नशे के कारण उसकी बहन मृतक तोशा रानी के साथ आए दिन मारपीट करते थे और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इससे मृतिका तोशा बाई इन दोनों से काफी परेशान रहने लगी और 30-06-2024 को उसके जीजा मंगत सिंह और सचिन सिंह ने उसके साथ मारपीट की। रात करीब 10.15 बजे तोशा रानी ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया।  पुलिस ने मंगत सिंह और सचिन सिंह निवासी ग्राम चक भावड़ा के खिलाफ धारा 306 के अधीन पर्चा दर्ज कर लिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!