Edited By Vatika,Updated: 19 May, 2022 01:02 PM

पंजाब सरकार के बजट से पहले भगवंत मान सरकार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है।
जालंधर (रमनजीत): पंजाब सरकार के बजट से पहले भगवंत मान सरकार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है।
इस कारण वित्त मंत्री की तरफ से बजट पेश करने से पहले नीतियों पर मंथन करने के लिए आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चंडीगढ़ स्थित उनकी रिहायश पर मीटिंग की जा रही है। यह मीटिंग काफ़ी अहम मानी जा रही है, जिसमें पंजाब समर्थक नीतियों पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही नई आबकारी नीति में भी कई बदलाव करने को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इस मीटिंग में राज्यसभा मैंबर राघव चड्ढा भी मौजूद हैं।