विजीलैंस कार्रवाई के खिलाफ मंडी बोर्ड के अधिकारियों ने खोला मोर्चा, किया यह ऐलान

Edited By Kamini,Updated: 17 Aug, 2022 08:54 PM

mandi board officials opened front against vigilance action announced this

लुधियाना में मंडी बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टरों द्वारा सामूहिक छुट्टी का ऐलान किया गया है।

लुधियाना : लुधियाना में मंडी बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टरों द्वारा सामूहिक छुट्टी का ऐलान किया गया है। अफसरों ने बगावत करते हुए विजिलेंस द्वारा दर्ज मामला रद्द करने की मांग की है। यह मामला लुधियाना विजिलेंस द्वारा दर्ज की गई एफ.आई.आर. का बताया जा रहा है। 

बता दें लुधियाना में मंडियों में हो रहा करोड़ों का घोटाला सामने आया। विजिलेंस टीम द्वारा जांच दौरान ट्रांसपोर्ट टेंडरों में बड़ी बेनियमियां पाई गई जिसके चलते बड़ा विजिलेंस ने ट्रक फर्जीवाड़ा का पर्दाफाश किया है। ट्रक की जगह दोपहिया वाहनों के नंबर दिए गए हैं। यह भी बता दें कि मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट रजिस्ट्रेशन की गई है। 

इस करोड़ों की धांधली की जांच के लिए एक ए.आई.जी. टीम का गठन किया गया है। करोड़ों के फर्जीवाड़े के चलते 3 निजी फर्मों व अन्य सरकारी अधिकारियों पर मामला दर्ज किया गया है। एक निजी फर्म के मालिक तेलू राम और जगरूप सिंह भाटिया खिलाफ एफ.आई.आर. भी दर्ज की गई है। इस दौरान तेलू राम को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा कई सरकारी अधिकार भी नामजद किए गए हैं। ट्रक फर्जीवाड़ा में करोड़ों की धांधली सामने आने पर विजिलेंस ने धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!