खरड़ में बड़ी वारदात, हथियारों से लैस नौजवानों ने घर पर की अंधाधुंध फायरिंग

Edited By Mohit,Updated: 18 Sep, 2020 03:32 PM

major incident in kharar youth firing at home

पुरानी रंजिश को लेकर खरड़ जनता नगर में सुबह 3 बजे गोली चलने से एक व्यक्ति गंभीर..............

खरड़ (अमरदीप, शशि, रणबीर, गगनदीप): पुरानी रंजिश को लेकर खरड़ जनता नगर में सुबह 3 बजे गोली चलने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार हमलावरों ने बीते दिन सुबह 3 बजे अरुण शर्मा के घर हमला कर दिया और घर के अंदर जाकर उन्होंने अरुण शर्मा के लड़के देवन शर्मा का नाम लेकर ललकारे मारे। फिर उन्होंने अरुण शर्मा को पकड़कर उसकी मारपीट की और उसकी टांगे तोड़कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। 

शोर मचाने पर हमलावर हुए फरार
जब शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावरों ने खड़ी कार भी तोड़ दी और हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एस.पी. देहाती रवजोत कौर ग्रेवाल, डी.एस.पी. खरड़ पाल सिंह, एस.एच.ओ. सिटी इंस्पेक्टर भगवंत सिंह पहुंचे। जख्मी अरुण शर्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज पी.जी.आई. चंडीगढ़ में चल रहा है।

सी.सी.टी.वी. में घटना कैद
एस.पी. रवजोत कौर ग्रेवाल ने बताया कि घर के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में हमलावरों द्वारा की घटना कैद हो गई। इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए थाना सिटी के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर भगवंत सिंह ने बताया कि इस मामले में अकाशदीप सिंह, हरिंदर सिंह सहोता निवासी गांव सलोरा जिला रोपड़, भवजीत गिल निवासी वार्ड नंबर-5 खरड़, बलजीत चौधरी और 2-3 अज्ञात व्यक्तिों के खिलाफ धारा-307, 450, 148, 149, 506 आई.पी.सी. आर्म्ज एक्ट के अधीन मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!