रेत माफिया के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों में 9 गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 15 Mar, 2020 06:42 PM

major action by police against sand mining 9 arrested in 6 districts

पंजाब पुलिस के महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने कहा कि राज्य में अवैध रेत खनन करने वालों के खिलाफ..........

चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस के महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने कहा कि राज्य में अवैध रेत खनन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह जेलों से नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के आदेशों के बाद पुलिस ने रेत माफिया के खिलाफ एक अभियान चलाया था और 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह अभियान शनिवार और रविवार की रात को चलाया गया।

गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने रेत खनन के लिए रात के वक्त अवैध रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले 18 वाहन भी बरामद किए। उन्होंने कहा कि रूपनगर, होशियारपुर, जालंधर सिटी, जालंधर देहाती, मोगा और फाजिल्का के जिलों में गिरफ्तारियां की गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस द्वारा 9 केस दर्ज किए गए हैं और जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!