पंजाब हाईवे पर बड़ा हादसा, एक ही परिवार के दो लोगों की मौ'त

Edited By Urmila,Updated: 15 Oct, 2025 05:30 PM

major accident on punjab highway

दसूहा के पास अड्डा उच्ची बस्सी के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार डिवाइडर से टकरा गई।

दसूहा/टांडा (पंडित): दसूहा के पास अड्डा उच्ची बस्सी के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मां और उसके 4 साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेना में कार्यरत शक्ति सिंह अपने परिवार के साथ जम्मू से खाटूशाम जा रहे थे। इसी दौरान जब वे उच्ची बस्सी के पास पहुंचे तो उनकी स्विफ्ट डिजायर कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में शक्ति सिंह की पत्नी मीरा और 4 साल के बेटे हरियांश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शक्ति सिंह और उनकी 3 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिनका इलाज फिलहाल दसूहा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। मामले की जांच दीदार सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!