लुधियाना: बच्ची के अपहरण व बलात्कार के आरोप में श्रमिक गिरफ्तार

Edited By Vaneet,Updated: 16 Sep, 2019 06:43 PM

ludhiana worker arrested for kidnapping and raping a girl

लुधियाना में छह वर्षीय बच्ची से बलात्कार के बाद फरार चल रहे एक श्रमिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।...

लुधियाना- लुधियाना में छह वर्षीय बच्ची से बलात्कार के बाद फरार चल रहे एक श्रमिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बबलू (21) उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले का निवासी है। उसे रविवार को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह अपने पैतृक गांव भागने के लिए एक बस में सवार होने वाला था।

पुलिस ने बताया कि बबलू यहां ताजपुर रोड पर एक किराए के मकान में रह रहा था। उसने बच्ची को बहामियन क्षेत्र स्थित श्रमिकों के क्वार्टर से शनिवार तड़के उस समय अपहृत किया था जब वह अपनी मां के साथ सो रही थी। उन्होंने बताया कि बाद में बच्ची अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खाली प्लॉट में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली। उन्होंने बताया कि पीड़िता के जख्मों के लिए उसकी 90 मिनट सर्जरी करनी पड़ी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 364, 376 और पोस्सो कानून की धारा छह के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!