Punjab : नगर कीर्तन के दौरान चोरों ने उड़ाया पर्स,  पुलिस ने 2 आरोपियों को किया काबू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Nov, 2024 05:02 PM

ludhiana thieves steal purse during nagar kirtan

नगर कीर्तन के दौरान भीड़ का फायदा उठा कर पर्स चोरी करने वाले 2 आरोपियों को थाना डिवीजन नंबर 5 की पलिस ने काबू किया है। पुलिस ने पीड़ित रोशन चोपड़ा निवासी जोशी नहर, हैबोवाल के बयान पर आरोपी सस्ता सिंह निवासी इस्लाम गंज व जग्गा सिंह निवासी फील्डगंज व...

लुधियाना (तरुण) : नगर कीर्तन के दौरान भीड़ का फायदा उठा कर पर्स चोरी करने वाले 2 आरोपियों को थाना डिवीजन नंबर 5 की पलिस ने काबू किया है। पुलिस ने पीड़ित रोशन चोपड़ा निवासी जोशी नहर, हैबोवाल के बयान पर आरोपी सस्ता सिंह निवासी इस्लाम गंज व जग्गा सिंह निवासी फील्डगंज व अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जांच अधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि सराभा नगर इलाके में गुरु पर्व पर नगर कीर्तन के दौरान पीड़ित रोशन की जेब से आरोपियों ने पर्स चोरी कर लिया। जिसकी जानकारी पीड़ित ने इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों आरोपी सस्ता सिंह व जग्गा सिंह को काबू किया है, जिन्हें अदालत समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!