लुधियाना के Spa Center में आए युवक का कारनामा जान रह जाएंगे दंग, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kalash,Updated: 16 Mar, 2025 05:52 PM

ludhiana spa center

उसने मना कर दिया कि उनके स्पा सेंटर में ऐसा कोई कार्य नही होता।

लुधियाना (तरुण): आरती सिनेमा चौंक के निकट स्थित एक स्पा सेंटर के भीतर आरोपी मैनेजर की सोने की चैन छीन कर फरार हो गया। मैनेजर ने शोर मचाया परंतु आरोपी रोड की तरफ भागा ,जहां पहले से ही मोटरसाईकल स्टार्ट कर खड़े दूसरे आरोपी सहित फरार हो गया। घटना 4 मार्च की है परंतु थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने 12 दिन बाद केस दर्ज किया है।

पीड़ित लड़की ने बताया कि 4 मार्च की सांय को वह रिसेप्शन पर बैठी थी। तभी एक युवक सैंटर के भीतर आया। उसने मसाज करवाने की बात कही तो उसने स्पा सेंटर के पैकेज व रेट के बारे में उसे बता दिया। इसके बाद आरोपी युवक अश्लील बाते करते हुए मसाज के अलावा भी अन्य सर्विस की मांग करने लगा। इस पर उसने मना कर दिया कि उनके स्पा सेंटर में ऐसा कोई कार्य नही होता। आरोपी उसके साथ बहस करने लगा।

इसके बाद अचानक आरोपी ने उसके गले में पहनी डेढ़ तोले सोने की चैन छीन ली ओर फरार हो गया। उसने शोर मचाया परंतु आरोपी युवक रोड की तरफ भागा। जहां पहले से ही दूसरा आरोपी मोटरसाईकल स्टार्ट कर खड़ा हुआ था। दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

जांच अधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती ने 3 दिन पहले पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित महिला ने आरोपी युवकों की पहचान कर ली है। आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह निवासी मकसूदा जालंधर व मनदीप निवासी न्यू गुरु तेग बहादुर लुधियाना के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लुटपाट के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। उन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। पुलिस ने सी.सी.टी.वी. फुटेज हासिल की है जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हुए है।

दहशत में पीड़ित युवती

पीड़िता ने बताया कि वह मूल रुप से दिल्ली की रहने वाली है। घर चलाने की लिए वह स्पा सेंटर में कार्य कर रही है। इस वारदात के बाद उसके जहन में काफी दहशत का माहौल है। मीडिया के समक्ष वह अपनी पहचान छिपा कर रखने की गुहार लगाने लगी। फिलहाल पीड़िता का कहना है कि उसने कड़ी मेहनत मशक्कत कर सोने की चैन बनाई थी। जिसे आरोपी छीन कर फरार हो गए। उसने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की अपील की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!