Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Jun, 2025 09:28 PM

शहर में देर शाम जाम लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि पिछले डेढ़ घंटे से बस्ती जोधेवाल चौक जाम लगा हुआ है, जिस कारण वाहनों के पहिए थम गए हैं और वाहन रेंगते हुए नजर आए।
लुधियाना (गणेश भोला) : शहर में देर शाम जाम लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि पिछले डेढ़ घंटे से बस्ती जोधेवाल चौक जाम लगा हुआ है, जिस कारण वाहनों के पहिए थम गए हैं और वाहन रेंगते हुए नजर आए। दरअसल पिछले डेढ़ घंटे से लगा लंबा जाम लगने से वाहन चालक खासे परेशान दिखे। जाम का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन वाहन चालकों को मिनटों का सफर तय करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जाम को खुलवाने का प्रयास जारी हैं।