Edited By Kalash,Updated: 06 Apr, 2026 05:49 PM

मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते जहां घरेलू तथा कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम सरकार की ओर बढ़ाए गए तो वहीं सरकार के दावों के बावजूद गैस के घरेलू उपभोक्ताओं को बुकिंग के कई दिन भी बाद भी गैस नहीं मिल पा रही
नवांशहर (त्रिपाठी): मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते जहां घरेलू तथा कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम सरकार की ओर बढ़ाए गए तो वहीं सरकार के दावों के बावजूद गैस के घरेलू उपभोक्ताओं को बुकिंग के कई दिन भी बाद भी गैस नहीं मिल पा रही जिसके चलते गैस उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव धैंगरपुर निवासी प्रितपाल ने बताया कि उसने बलाचौर स्थित गैस एजेंसी में अपना सिलेंडर 26 मार्च को बुक करवाया था पर 11 दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि गैस एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन ही मिले है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडरों को लेकर सरकार तथा प्रशासन के दावे झूठे साबुत हो रहे है।
गैस उपभोक्ता सिलेंडर न मिलने से हो रहे परेशान तो दूसरी ओर घरेलू सिलेंडरों का हो रहा कमर्शियल दुरुपयोग
जिला प्रशासन की ओर से लोगों को गैस आपूर्ति रैगुलर बनाए रखने के लिए जहां गैस एजेंसियों के गोदामों पर नियमित औचक चैकिंग करने के दावे किए जा रहे है तो वही आम गैस उपभोक्ताओं को बुकिग के कई कई दिन बाद भी गैस सिलेंडर नही मिल रहे है। इस संबंध में नंबरदार गौबर्धन तथा हनी शर्मा ने बताया कि शहर के कई स्थानों पर लगी रेहड़ियों तथा कमर्शियल स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग हो रहा है।
उन्होंने बताया कि इस बात की संभावना से इनकार नही किया जा सकता कि कमर्शियल उपयोग के प्रयुक्त हो रहे घरेलू गैस सिलेंडर ब्लैक में बिक रहे होगे और यदि घरेलू गैस सिलेंडर बाजार में ब्लैक में बिक रहे है तो घरेलू उपभोक्ताओं को अवश्य ही घरेलू सिलैडर मिलने में दिक्कते आ रही है जिससे प्रशासन के गैस एजेंसियों पर रखी जा रही पैनी नजर के दावे खोखले लग रहे है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को जमीना स्तर पर रोकने के सख्त कदम उठाएं जाए तांकि जरुरतमंद गैस उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिल सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here