50 रुपये में निकली लाखों की लॉटरी, विजेता की तलाश में दुकानदार!

Edited By Kalash,Updated: 29 Oct, 2026 05:17 PM

lottery winner

पंजाब सरकार की रोजाना 50 रुपये वाली लॉटरी योजना का 21 लाख रुपये का पहला इनाम उनकी दुकान से बेची गई टिकट पर निकला है।

माहिलपुर (संजीव): गढ़शंकर के ब्लॉक माहिलपुर में स्थित वर्मा फोटोस्टेट से खरीदी गई पंजाब स्टेट डियर के 66वें ड्रॉ की 50 रुपये वाली लॉटरी टिकट पर 21 लाख रुपये का पहला इनाम निकला है। इनाम निकलने की खबर से इलाके में खुशी और चर्चा का माहौल है, लेकिन अभी तक लॉटरी जीतने वाला भाग्यशाली व्यक्ति सामने नहीं आया है।

दुकान के मालिक चंचल वर्मा ने बताया कि वह पिछले 30 वर्षों से माहिलपुर में अपना कारोबार कर रहे हैं। पंजाब सरकार की रोजाना 50 रुपये वाली लॉटरी योजना का 21 लाख रुपये का पहला इनाम उनकी दुकान से बेची गई टिकट पर निकला है।

चंचल वर्मा ने अपील की है कि जिस भी ग्राहक ने उनकी दुकान से यह लॉटरी टिकट खरीदी है, वह अपनी टिकट का नंबर मिलाकर जल्द से जल्द उनसे संपर्क करे, ताकि भाग्यशाली विजेता की पहचान हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!