चलते अॉटो में युवती से लूट की वारदात, गिरकर हुई मौत

Edited By prince,Updated: 17 Apr, 2021 12:59 PM

looting incident from a young woman in auto death

शहर में अपराधियों ने खुले आम लूट की वारदात को अंजाम देते हुए एक युवती से चलते अॉटो में मोबाईल लूटने का प्रयास किया।

 

अमृतसर: शहर में अपराधियों ने खुले आम लूट की वारदात को अंजाम देते हुए एक युवती से चलते अॉटो में मोबाईल लूटने का प्रयास किया। लूटेरों से भिड़ंत के क्रम में युवती की अॉटो से गिराकर मौत हो गई। यह घटना इस्लामाबाद इलाके के चुंगी के पास गुरुवार की देर घटी है।

मृतका के भाई अमित कुमार निवासी करतार नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन एक शोरुम में काम करती थी। गुरुवार को काम से घर लौटने के क्रम में बाईक सवार दो युवक उसके पीछे लग गए। रास्ते में अचानक लूटेरों द्वारा मोबाईल छीनने का प्रयास किया गया लेकिन उसने मोबाईल नहीं छोड़ा। इसी भिड़ंत के क्रम में वह चलती अॉटो से नीचे गिर गई जिसके कारण उसके सिर पर गहरी चोट गई। मौके का फायदा उठाकर लुटेरे मोबाईल लूटने में कामयाब हो गए।

घायल युवती को राहगीरों व अॉटो वाले ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन उससे पहले ही युवती की मौत हो गई। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लेकर केस दर्ज कर लिया है। घटना स्थल के आस-पास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है। पुलिस ने भरोसा दिया है कि अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!