पंजाब के इस इलाके में दिखा तेंदुआ, लोगों की थमी सांसे... फैली दहशत

Edited By Kamini,Updated: 21 Nov, 2025 05:05 PM

leopard wreaked havoc in the area

पंजाब के इलाके में तेंदुआ दिखने की खबर सामने आई है।

मुकेरियां (नागला): पंजाब के इलाके में तेंदुआ दिखने की खबर सामने आई है। पूरे गांव के लोग दहशत में हैं। जानकारी के मुताबिक, होशियारपुर के मुकेरियां हलके के गुज्जर कटराला गांव के खेतों में एक तेंदुआ देखा गया। जैसे ही यह खबर जंगल में आग की तरह फैली, पूरे गांव में दहशत फैल गई। इसके बाद वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट को सूचित किया गया और प्रशासन मौके पर पहुंचा और उसे पकड़ने की लगातार कोशिश कर रहा था।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि तेंदुआ घायल था। तेंदुआ देखने वाले किसान अनिल कटोच ने बताया कि जब उसने खेतों में तेंदुआ देखा, तो वह उस समय खेतों में काम करने वहां पहुंचा था। फिर वह अपना ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया, गांव वालों और संबंधित फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को इसकी जानकारी दी। होशियारपुर से फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम पहुंची और उसे पिंजरे में डालकर अपने साथ ले गई। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!