पंजाब में ठंड को लेकर Latest Update, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Edited By Vatika,Updated: 02 Dec, 2023 09:15 AM

latest regarding cold in punjab meteorological department issued warning

बारिश पड़ने के साथ-साथ बादल छाए रहेंगे। इसके चलते सूर्य की आंख-मिचौली से पारा और गिरेगा।

जालंधर: सर्दी लगातार रंग दिखा रही है और तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी के बीच पंजाब में यैलो अलर्ट घोषित किया गया है, वहीं घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा अगले 2 दिन घने कोहरे की चेतावनी दी गई है व सावधानी अपनाने का परामर्श जारी किया गया है। पंजाब के कई जिलों में गत दिवस बारिश होने से अधिकतम तापमान में 5 तक की गिरावट दर्ज हुई थी। धुंध के चलते ठंड बढ़ी और ठिठुरन ने प्रभावित किया।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पहाड़ों में हिमपात होने से मैदानी इलाकों में सर्दी जोर दिखा रही है। वहीं अगले कुछ दिनों में कंपकंपाने वाली सर्दी शुरू होने के आसार बन चुके हैं। चेतावनी के मुताबिक 1-2 दिनों तक पंजाब सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश पड़ने के संभावना है। बारिश पड़ने के साथ-साथ बादल छाए रहेंगे। इसके चलते सूर्य की आंख-मिचौली से पारा और गिरेगा। इसके चलते आने वाले दिनों में सर्दी का जोर महसूस होगा। आज के आकड़ों के मुताबिक पंजाब के बार्डर एरिया व पहाड़ी इलाकों के साथ लगते सीमावर्ती जिलों में ठंड का जोर अधिक रहा। वहीं, कई जिलों में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते सर्दी ने अपना जोर दिखाया। वहीं, बारिश का अलर्ट होने के कारण आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज होगी।

फसलों के लिए अच्छी साबित होती है हलकी बूंदाबांदी
वहीं विभिन्न जिलों में होने वाली हल्की बूंदाबादी से किसानों के चेहरों पर खुशी है लेकिन अधिक बारिश होने का डर भी उन्हें सता रहा है। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो हल्की बूंदाबांदी विभिन्न फसलों के लिए लाभकारी है। इस बारिश से फसल में अच्छा उत्पादन होने की पूरी संभावना है। बारिश का पानी फसल के लिए सिचाई का काम तो करता है। फसल के बीच बारिश का पानी खाद का काम करता है। जानकार किसानों का मानना है कि हल्की बूंदाबांदी से जमीन में पूरी तरह नमी बने रहने से फसल का उत्पादन अच्छा होगा।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!