Kulhad Pizza Couple की नई Video आई सामने, UK जाते ही...

Edited By Vatika,Updated: 21 Jan, 2025 04:36 PM

kulhad pizza couple video viral

विवादों में रहने वाला मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर सुर्खियों में है।

पंजाब डेस्कः विवादों में रहने वाला मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर सुर्खियों में है।  जी हां, अभी अभी कपल द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया  है, जो खूब वायरल हो रही है। इसके जरिए कपल ने अपने यू.के. में बसने की पुष्टि कर दी है। 

कपल द्वारा अपने बच्चे के  साथ अमृतसर एयरपोर्ट से विदेश के लिए रवाना होने के वीडियो  सांझा किए गए है। इस वीडियो में भावुक मन से सहज द्वारा कहा जा रहा है कि कई  बार जिंदगी ऐसे भी परीक्षा लेती है कि आपको अपने सपनों के महल को छोड़ कर जाना पड़ता है। आज वो सारे लोग जीत गए जिन्होंने हमें हमेशा Negative करार दिया...।  वहीं इस वीडियो के बाद लोगों के कमैंट्स की झड़ी लग गई है। 

PunjabKesari
बता दें कि चर्चा थी कि कपल अपने डेढ़ वर्ष के बेटे सहित इंडिया छोड़ इंग्लैंड शिफ्ट हो गया है जिसकी अब पुष्टि हो गई है।  फिलहाल उन्होंने जालंधर में स्थित अपने रेसटोरेंट को बंद नहीं किया है।  इससे पहले कपल की निजी वीडियो वायरल होने के बाद से लोगों द्वारा उन्हें निशाना बनाया जा रहा था। इसके बाद वह लगातार विवादों में घिरते जा रहे थे। सिख संगठनों द्वारा भी उनका विरोध किया जा रहा था। उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हुए थे जिसके बाद उन्हें हाईकोर्ट द्वारा सिक्टोरिटी दी गई थी। वहीं बीते कुछ समय पहले उनके तलाक की भी खबरें सामने आई थी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!