2 दिवसीय चुनावी दौरे पर पंजाब पहुंचेंगे केजरीवाल, कर सकते हैं बड़े ऐलान
Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Dec, 2021 10:21 AM

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 24 दिसम्बर को 2 दिनों के लिए फिर से पंजाब में होंगे।
चंडीगढ़ (रमनजीत): आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 24 दिसम्बर को 2 दिनों के लिए फिर से पंजाब में होंगे। नेता विपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि केजरीवाल पहले दिन गुरदासपुर और दूसरे दिन अमृतसर में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
चीमा ने कहा कि केजरीवाल 24 दिसम्बर को गुरदासपुर में पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे और क्रिसमस से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अगले दिन अमृतसर में पार्टी की तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि केजरीवाल आज पंजाब दौरे पर और गारंटियां दे सकते हैं या फिर पंजाब के लोगों से संबंधित नए ऐलान कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here