Edited By Updated: 27 Dec, 2016 10:35 AM

समाज कल्याण तथा व्यक्तित्व विकास के प्रोजैक्टों में अग्रणी जे.सी.आई. जालंधर सिटी की 40वीं इंस्टालेशन-कम अवार्ड नाइट विगत रात्रि करवाई गई।
जालंधर (खुराना): समाज कल्याण तथा व्यक्तित्व विकास के प्रोजैक्टों में अग्रणी जे.सी.आई. जालंधर सिटी की 40वीं इंस्टालेशन-कम अवार्ड नाइट विगत रात्रि करवाई गई। इस दौरान करण बग्गा के सिर पर प्रधानगी का ताज सजाया गया। निवर्तमान प्रधान गुरकृपाल सिंह ने विधिवत रूप से नए प्रधान को कॉलर पहनाया और चार्ज सौंपा।कार्यक्रम के मुख्यातिथि जोन प्रैजीडैंट दीदार सिंह लोटे थे जिन्होंने नई टीम को इंस्टाल किया और अपनी ओर से कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
विशेषातिथि डा. राजीव अग्रवाल ने नई टीम को शपथ दिलाई। कार्यक्रम दौरान चार्टर प्रैजीडैंट अशोक केशव विशेष रूप से उपस्थित थे जिनका स्वागत जोन वाइस प्रैजीडैंट गुरकृपाल सिंह जी.पी. और उनकी टीम द्वारा किया गया। वर्ष 2016 के दौरान हुए प्रोजैक्टों में सहयोग देने हेतु सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। अशोक केशव, यश महाजन, बृज गुप्ता, हरिंद्र सिंह, गुरजोत कौर, अमरजीत, विवेक मदान, दीप सलूजा, गगन सलूजा तथा सुनील शर्मा इत्यादि पूर्व प्रधानों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।