Edited By Kamini,Updated: 21 Jul, 2025 04:47 PM

पंजाब में आए दिन रिश्ते तार-तार होते हुए दिखाए दे रहे हैं। अपने ही परिवार वाले बहू-बेटियों के साथ गलत हरकत कर रहे हैं।
जालंधर : पंजाब में आए दिन रिश्ते तार-तार होते हुए दिखाए दे रहे हैं। अपने ही परिवार वाले बहू-बेटियों के साथ गलत हरकत कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जालंधर से है, जहां बुआ के बेटे ने नाबालिग लड़की को गर्भवती कर दिया। इस मामले पर अदालत ने सख्त एक्शन लिया है। जालंधर की पोक्सो एक्ट की स्पेशल अदालत ने नाबालिग लड़की के साथ यौन शौषण के आरोप में 20 साल की सख्त सजा सुनाई है। वहीं अदालत ने 3 अन्य आरोपियों को दोष साबित न होने पर बरी कर दिया है।
पूरा मामला :
पीड़ित नाबालिग लड़की के परिवार वालों ने मार्च 2024 को थाना सदर नकोदर में मामला दर्ज करवाया था। परिवार ने बताया था कि पीड़ित लड़की की बुआ का बेटी हरप्रीत सिंह निवासी बिलगा 2023 से उनके घर पर रह रहा था। इसी दौरान उसने नाबालिग लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई। इस बात का जब आरोपी हरप्रीत को पता चला तो वह वापस अपने घर चला गया। इसके बाद पीड़ित लड़की ने आप बीती परिवार वालों को बताई। गर्भवती होने के चलते लड़की की हालत काफी बिगड़ गई, जिसे तुरन्त अस्पताल भर्ती करवाया गया।
परिवार वालों के बयानों पर पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह, उसके माता-पिता व एक दाई पर खिलाफ मामला दर्ज कर लड़की का मैडिकल करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आरोपी गुरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में सुनवाई के दौरान आरोपी को सख्ता सुनाई गई। उसे 20 साल की कैद की सजा हुई। वहीं आरोपी के माता-पिता और दाई को बरी कर दिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here