Edited By Tania pathak,Updated: 12 Apr, 2021 02:38 PM

मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की ने एक टैंपो चालाक से परेशान हो कर ऐसा कदम उठाया है।
जालंधर: जालंधर में एक लड़की की तरफ से आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की ने एक टैंपो चालाक से परेशान हो कर ऐसा कदम उठाया है। लड़की से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने साफ़ कहा है कि पेशे से टैंपो चालक गोपी उसे बार बार परेशान करता था और विवाह करवाने का दबाव डालता था। गोपी रोजाना उसके घर के बाहर आकर उसे धमकियां देता था। वह उसे कहता था कि अगर उससे शादी न करवाई तो आगे बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा।
लड़की की हालत इस समय गंभीर बनी हुई है। 17 साल की लड़की की तरफ से ऐसे सुसाइड का प्रयास करने से लड़की के परिवार वाले सदमे में है। फिलहाल पुलिस की तरफ से सुसाइड नोट को जब्त कर आरोपी गोपी के खिलाफ कार्रवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस की तरफ से मामले की जांच जारी है।