Jalandhar : पुलिस ने कुख्यात गिरोह के 7 सदस्य किए गिरफ्तार, देने वाले थे इस वारदात को अंजाम

Edited By Kalash,Updated: 14 Sep, 2024 05:57 PM

jalandhar rural police arrested 7 gangstar

जालंधर देहात पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। ग्रामीण पुलिस ने अंकुश भाया संगठित अपराधी गिरोह के 7 गुर्गों को गिरफ्तार किया है।

जालंधर : जालंधर देहात पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। ग्रामीण पुलिस ने अंकुश भाया संगठित अपराधी गिरोह के 7 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने जानकारी साझां की है। उन्होंने बताया कि काबू किए गए व्यक्तियों में मुख्य अपराधी अंकुश सभरवाल भी शामिल है। इनके अमेरिका स्थित संगठित अपराधी गोल्डी बराड़, विक्रम बराड़ और रवि बलाचोरिया से संबंध भी सामने आए हैं। इस गिरोह ने होशियारपुर, मेहतपुर और नकोदर में अलग-अलग ठिकानों पर प्रतिद्वंद्वी अपराधियों पर हमले की साजिश रची थी। लवप्रीत उर्फ ​​लाडी नामक विदेशी संगठित अपराधी इस गिरोह के संपर्क में था।

PunjabKesari

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है जो अपराधियों को संवेदनशील जानकारी और लॉजिस्टिक स्पोर्ट देता था। आरोपियों से 4 अवैध पिस्तौल, 7 जिंदा कारतूस, 1000 अल्प्राजोलम की गोलियां और एक लग्जरी कार बरामद हुई है। स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके बड़े नेटवर्क को खत्म करने के लिए जांच जारी है। डी.जी.पी. ने कहा कि पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार संगठित अपराध को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!