पुलिस को मिली कामयाबी, लुधियाना ट्रिपल मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Jun, 2023 09:12 PM

jalandhar police gets success accused of triple murder case arrested

जालंधर रूरल पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी, जब अलग-अलग जगहों पर की गई हत्याओं के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

जालंधर : जालंधर रूरल पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी, जब अलग-अलग जगहों पर की गई हत्याओं के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल थाना फिल्लौर में चोरी के वाहनों सहित पकड़े गए शख्स ने बड़े खुलासे किए हैं। आरोपी प्रेम चंद ने पूछताछ दौरान माना है कि लुधियाना के नूरपूर बेट में रिटायर्ड थानेदार व उसकी पत्नी व बेटे की हत्या को उसी ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने लुधियाना ट्रिपल मर्डर केस में इस्तेमाल वैपन भी उक्त आरोपी से बरामद कर लिया है। आरोपी गुरदासपुर व अन्य शहरों में भी मर्डर की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। 

इस बारे जानकारी देते जालंधऱ देहात के एस.एस.पी. मुखविंद्र सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना फिल्लौर की पुलिस ने गत दिवस गिरफ्तार किए गए शख्स से जब गहराई से पूछताछ की तो उक्त बड़े खुलासे हुए। आरोपी ने बताया कि 21 मई को लुधियाना में ट्रिपल मर्डर हत्याकांड को भी उसी ही अंजाम दिया था तथा गुरदासपुर में भी एक हत्याकांड को अजाम दिया था। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है और नशा पूर्ति के लिए ही उसने उक्त वारदातों को अंजाम दिया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!