जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के 3 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

Edited By Tania pathak,Updated: 26 May, 2020 02:00 PM

jalandhar commissionerate police 3 officers transferred

सुडरविजी पिछले काफ़ी समय से ही जालंधर में तैनात हैं, जिस कारण उन्होंने कई आरोपियों को अपने कार्यकाल दौरान सलाखों के पीछे...

जालंधर (सुधीर): लॉकडाउन के दौरान अब पंजाब पुलिस के अधिकारी के तबादला शुरू हो गए हैं और हर कोई अपनी पसंद के शहर में पोस्टिंग के लिए चण्डीगढ़ हैडक्वाटर के साथ संपर्क दबाव डाल रहा है। वही बीते दिन जालंधर कमिश्नरेट और देहाती पुलिस के 3 आधिकारियों का तबादला किया गया, जिनमें सब से पहले कमिश्नरेट पुलिस ने ए.डी.सी.पी. सिटी-1 डी. सुडरविजी को प्रमोट कर डी.सी.पी. अमरीक सिंह पवार की जगह पर डी.सी.पी. डिटैक्टिव जालंधर में ही तैनात किया है। डी.सी.पी. अमरीक सिंह पवार 31 मई को सेवामुक्त हो रहे हैं।

सुडरविजी पिछले काफ़ी समय से ही जालंधर में तैनात हैं, जिस कारण उन्होंने कई आरोपियों को अपने कार्यकाल दौरान सलाखों के पीछे किया है। साथ ही ए.डी.सी.पी. सिटी-2 परमिन्दर सिंह भंडाल को ए.डी.सी.पी. ट्रैफ़िक अमृतसर में तैनात किया गया है। इसके इलावा एस.पी. हैडक्वाटर रविन्दरपाल सिंह संधू को देहाती पुलिस में ही एस.पी.पी.बी.आई. क्राइम एंड नार्कोटिक सेल में तैनात किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!