जाखड़ का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा- ई.डी. का दुरुपयोग न करे भाजपा

Edited By Vaneet,Updated: 09 Dec, 2019 07:53 PM

jakhar target on the central government ed bjp should not abuse

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट यानि कि ई.डी. की भरोसगी पर सवाल उठाए ...

जालंधर(सोनू): पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ई.डी) के कामकाज पर सवाल उठाए हैं। जालंधर में पार्टी वर्करों के साथ बैठक करने आए जाखड़ ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ई.डी. का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि जालंधर समेत देश भर में कांग्रेसी नेताओं को ई.डी. के मामलों में जान-बूझ कर फसाया जा रहा है।

sunil jakhar

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने ई.डी. को नशे के मामले की बंद फाइल खोलने की नसीहत दी है। जिक्रयोग्य है कि कुछ दिन पहले जालंधर कांग्रेस के कुछ नेताओं के घर ई.डी. की तरफ से रेड की गई थी। अब पार्टी नेताओं ने इसको बदले की राजनीति का नाम दिया है।

PunjabKesari

मीटिंग के लिए आज सुनील जाखड़ जालंधर देहाती अध्यक्ष सुखविन्दर सिंह लाली के साथ पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हम डरने वाले नहीं। ई.डी. को पहले नशे के उस केस को हल करना चाहिए, जिसमें 2014 में सम्मन किया था, उसके बाद लाली को देखना चाहिए। लाली को आज ई.डी. ने तलब किया था परन्तु वह ई.डी. समक्ष पेश नहीं हुए। ई.डी. ने शुक्रवार को लाली के घर और दफ्तर में रेड की थी। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!