अंतर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन कपूरथला रवाना, आज सुल्तानपुर लोधी में होगा संपूर्ण

Edited By Vatika,Updated: 05 Nov, 2019 11:45 AM

international nagar kirtan leaves for kapurthala

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पाकिस्तान से चला अंतर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन आज गुरुद्वारा सिंह सभा

अमृतसर (दीपक): श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पाकिस्तान से चला अंतर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन आज गुरुद्वारा सिंह सभा इंडस्ट्रियल एरिया जालंधर से स्टेट गुरुद्वारा कपूरथला के लिए प्रस्थान कर गया। इस दौरान जालंधर और आसपास से हजारों संगत ने श्रद्धा व्यक्त की।

PunjabKesari

इससे पहले गुरुद्वारा साहिब में रागी जत्थों ने संगत को गुरबाणी कीर्तन से जोड़ा। वहीं पांच प्यारों, निशानची सिंहों और मुख्य शख्सियतों को सिरोपे दिए गए। इस अवसर पर जत्थेदार कुलवंत सिंह मनन, बलजीत सिंह नीलामहल, सर्बजीत सिंह मक्कड़, बाबा निहाल सिंह हरि बेलां, उपसचिव तेजिन्द्र सिंह पड्डा, अतिरिक्त मैनेजर सतनाम सिंह मांगासराय, सर्बजीत सिंह प्रचारक आदि मौजूद थे। 

PunjabKesari

गुरुद्वारा साहिब से रवानगी के बाद जालंधर शहर के अलग-अलग स्थानों पर संगत द्वारा लंगर और चाय-पानी का प्रबंध किया गया। नगर कीर्तन का विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला, अवतार हैनरी, मनोरंजन कालिया और अन्य नेताओं ने भी स्वागत किया। वहीं जालंधर के डी.सी. और पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। को-आर्डीनेटर मनजीत सिंह बाठ सचिव शिरोमणि कमेटी ने बताया कि शुरूआत से अब तक पूरे भारत में नगर कीर्तन का संगत ने जोरदार स्वागत किया। नगर कीर्तन की 5 नवम्बर को गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी में सम्पूर्णता होगी।

PunjabKesari

PunjabKesari

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!