VIDEO: हाकी खिलाड़ियों का कत्ल करने वालों की हुई शिनाख्त

Edited By Sunita sarangal,Updated: 25 Feb, 2020 02:13 PM

पिछले दिनों 2 हाकी खिलाड़ियों का कत्ल कर देने का मामला सामने आया था, जिसे सुलझाते हुए पटियाला की पुलिस ने अहम खुलासा किया है।

पटियाला(इंद्रजीत): पिछले दिनों 2 हाकी खिलाड़ियों का कत्ल कर देने का मामला सामने आया था, जिसे सुलझाते हुए पटियाला की पुलिस ने अहम खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले के आरोपी बाप-बेटे की शिनाख्त कर ली है, जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की 5 टीमें भेजी गई हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

पत्रकार को जानकारी देते हुए डी.एस.पी. कृष्ण कुमार पांथे ने बताया कि आरोपियों की किसी बात को लेकर हाकी खिलाड़ियों से बहस हो गई थी। बहस इतनी बढ़ गई थी कि आरोपी मनराज ने गुस्से में घर से हथियार लाकर दोनों पर गोली चला दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

जिक्रयोग्य है कि कुछ दिन पहले प्रताप नगर इलाके में ढाबे के बाहर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दो हाकी खिलाड़ियों का गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया था। मृतकों की पहचान अमरीक सिंह पुत्र गुरजंट सिंह निवासी मजीठिया इनकलैव और सिरनजीत सिंह हैपी पुत्र दर्शन सिंह निवासी प्रताप नगर के तौर पर हुई थी, जो बिजली बोर्ड के मुलाजिम थे। मृतक अमरीक सिंह नेशनल लैवल का खिलाड़ी था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!