दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था पति, सास ने घर में घुस लगा दी आग

Edited By Tania pathak,Updated: 06 Nov, 2020 10:43 AM

husband living with second wife mother in law set fire

आराेपी महिलाओं की मारपीट से बचने के लिए पीड़ित ने खुद पर तेल व पानी डाल लिया। जैसे ही वह वहां से निकलने लगा ताे आराेपी सास ने उसे आग लगा दी...

पटियाला: पटियाला के पातड़ा में पत्नी और उसके परिवार की तरफ से पति को जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार हरमन नगर के रहने वाला 27 वर्षीय गुरजीत सिंह मिस्त्री का काम करता था और उसकी 2 शादी हुई थी। पहली पत्नी से उसके 3 बच्चे है और दूसरी से 1 लड़का है। पहली पत्नी से झगड़े के बाद वो दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था। इसी बीच पहली पत्नी की मां अपनी कुछ महिलाओं के साथ आ कर उसके घर पर पत्नी के साथ मारपीट की और उसे भी बुरी तरह जख्मी कर दिया। 

आराेपी महिलाओं की मारपीट से बचने के लिए पीड़ित ने खुद पर तेल व पानी डाल लिया। जैसे ही वह वहां से निकलने लगा ताे आराेपी सास ने उसे आग लगा दी। इसके बाद पीड़ित को तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी सास और अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!